रांची : नगर निगम चुनाव को लेकर शास्त्री मार्केट एसोसिएशन की ओर से सोमवार को सुबह 12:00 बजे मार्केट परिसर में एक विशेष बैठक बुलाई गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक गेरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में रांची में नगर निगम चुनाव की मतदान तिथि 23 फरवरी को शास्त्री मार्केट बंद रखने पर आम सहमति बनी और सर्वसम्मति से इस दिन शास्त्री मार्केट बंद रखने का निर्णय लिया गया।
संगठन के सचिव रंजीत गुप्ता ने बताया कि कि मतदान करना हमारा परम कर्तव्य है और कोई भी दुकानदार या कर्मचारी इससे वंचित न रहे और अवश्य मतदान करें, इसको लेकर शास्त्री मार्केट एसोसिएशन द्वारा यह पहल की गई है। साथ ही बताया कि पूर्व में भी कोविड के समय कोविड के खतरे को देखते हुए शास्त्री मार्केट एसोसिएशन ने ही शहर में सबसे पहले निर्णय लिया था और कई दिनों तक अपनी दुकानें बंद रखी थी।

बैठक में अशोक गेरा,रंजीत गुप्ता, किशोरी पपनेजा,देवकी नंदन दुआ, दीनदयाल कटारिया, दीपक मक्कड़, सुनील कटारिया,गौरव किंगर,जीतु मुंजाल, स्विंकी,लक्की,कवलजीत मिड्ढा,जगदीश मुंजाल,संदीप पपनेजा,हरीश थरेजा,विनोद अरोड़ा,तन्नु किंगर,गौरव किंगर,मोहित गेरा, नीरज काठपाल,मनीष गिरधर, महेश सुखीजा, भगवान दास मुंजाल, मुकेश मुंजाल,गोपाल सिंह, रेणु चौधरी, विजय कटारिया समेत अन्य शामिल थे।




