शिवपुर में ‘स्कूल चलो’ अभियान का शुभारंभ, बच्चों संग घुले-मिले योगी आदित्यनाथ

शिवपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘स्कूल चलो’ अभियान की शुरुआत कर बच्चों को किताबें, बैग और मिड-डे मील देकर शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाया और निपुण स्कूलों को सम्मानित किया।

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

यूपी : शिवपुर के कंपोजिट स्कूल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘स्कूल चलो’ अभियान की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नए शैक्षणिक सत्र की किताबें बच्चों में वितरित कीं। मंच पर कक्षा 1 से 8 तक के कई विद्यार्थियों को उनके हाथों स्कूल बैग, किताबें, किट, गिफ्ट और चॉकलेट दी गईं। विकास, अंशिका, श्रेया, कजरी, दीपशिखा, रोली, रूचि और साक्षी जैसे बच्चों को ये उपहार मिलते ही उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों की मासूम मुस्कान ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बच्चों को स्वयं मिड-डे मील परोसा और उनसे रोज स्कूल आने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की। बच्चों ने भी सिर हिलाकर उनकी बात से सहमति जताई और मासूमियत से हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। कार्यक्रम में मौजूद मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने भी बच्चों को भोजन परोसने में सहयोग किया।

कार्यक्रम के दौरान जिले के पांच निपुण विद्यालयों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। नयापुर सेवापुरी के प्रधानाचार्य कपिल देव, शगुनहा बड़ागांव की सुष्मिता भारती, फरीदपुर चिरईगांव के शशिकांत सिंह, भतसार अराजीलाइन की नीतू यादव और महमूरगंज की प्रीति त्रिवेदी को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से शिक्षकों का उत्साह और मनोबल बढ़ा।

‘स्कूल चलो’ अभियान के माध्यम से सरकार का प्रयास है कि हर बच्चा शिक्षा से जुड़कर अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाए।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।