सिमडेगा में बड़ी कार्रवाई: 227 गोवंशीय पशु बरामद, 16 तस्कर गिरफ्तार

सिमडेगा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 227 गोवंशीय पशु बरामद, 16 तस्कर गिरफ्तार, जंगल के रास्ते तस्करी का खुलासा, पुलिस जांच में ओडिशा और झारखंड कनेक्शन सामने आया।

Archana Ekka
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Major action in Simdega : झारखंड के सिमडेगा जिले में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 227 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है। इस मामले में शामिल 16 तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई बोलबा थाना क्षेत्र के पीडियापोछ जंगल में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल के रास्ते बड़ी संख्या में गोवंशीय पशुओं को प्रताड़ित करते हुए ले जाया जा रहा है।

सूचना मिलते ही सिमडेगा एसपी के निर्देश पर डीएसपी मुख्यालय रणवीर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की, जहां 227 पशुओं को मुक्त कराया गया और उन्हें ले जा रहे 16 लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि जब्त किए गए पशु ओडिशा के खटखुरबहार क्षेत्र के नक्का, चक्कू, नक्कू और मो. चमन के बताए जा रहे हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इन पशुओं को रांची के बबलू पासवान और गुमला के मो. इश्तियाक के पास भेजा जाना था, जहां से आगे इन्हें वधशाला पहुंचाने की योजना थी।

फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।