HomeUncategorizedभारत में नए Covid मामलों में मामूली वृद्धि दर्ज की गई

भारत में नए Covid मामलों में मामूली वृद्धि दर्ज की गई

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: भारत ने 24 घंटे की अवधि में 1,938 ताजा कोविड मामलों की सूचना दी, जो पिछले दिन की 1,778 की संख्या से मामूली अधिक है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार सुबह कहा कि इसी अवधि में 67 मौतें भी दर्ज की गईं, जिससे कुल मौतों की संख्या 5,16,672 हो गई।

इस बीच, लगातार नीचे की ओर रुझान के बाद, भारत का सक्रिय आंकड़ा गुरुवार को घटकर 22,427 हो गया, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.05 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में कुल 2,531 मरीज ठीक हुए हैं और महामारी की शुरूआत से अब तक ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या 4,24,75,588 है। नतीजतन, भारत का रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत है।

साथ ही इसी अवधि में देशभर में कुल 6,61,954 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 78.49 करोड़ से अधिक संचयी परीक्षण किए हैं।

देश में वर्तमान में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 0.35 प्रतिशत है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट भी 0.29 प्रतिशत बताई गई है।

टीकाकरण के मोर्चे पर, भारत का कोविड -19 टीकाकरण कवरेज अनंतिम रिपोटरें के अनुसार गुरुवार सुबह 7 बजे तक 182.23 करोड़ से अधिक हो गया है। यह 2,15,72,370 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि 12 से 14 आयु वर्ग के टीकाकरण अभियान की शुरूआत के बाद से 72 लाख से अधिक किशोरों को कोविड -19 वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुरुवार सुबह तक 16.69 करोड़ से अधिक शेष और अप्रयुक्त कोविड वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...