Latest NewsUncategorizedस्मृति ईरानी टिप्पणी मामला : NCW ने कांग्रेस नेता अजय राय को...

स्मृति ईरानी टिप्पणी मामला : NCW ने कांग्रेस नेता अजय राय को भेजा नोटिस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) नेता अजय राय ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री (Central Minister) स्मृति ईरानी (Smriti Irani) को लेकर एक विवादास्पद टिप्पणी की थी।

अब राष्ट्रीय महिला आयोग (National Women Commission) ने इसका संज्ञान लेते हुए अजय राय को नोटिस (Notice) भेजकर 28 दिसंबर को आयोग के सामने पेश होने कहा है। बता दें कि अजय राय ने अमेठी सीट (Amethi Seat) को लेकर स्मृति ईरानी पर अपमानजनक टिप्पणी की थी।

राष्ट्रीय महिला आयोग (NWC) ने बताया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के खिलाफ कांग्रेस नेता अजय राय द्वारा की गई एक विवादास्पद टिप्पणी पर राष्ट्रीय महिला आयोग को कई मीडिया रिपोर्ट्स (Media Reports) मिली हैं। आयोग ने अजय राय द्वारा की गई महिला विरोधी टिप्पणी का संज्ञान लिया है।

28.12.2022 को दोपहर 12 बजे तक आयोग के सामने पेश होने का नोटिस

आयोग ने कहा कि राय द्वारा की गई टिप्पणियां बेहद अपमानजनक हैं और आयोग ऐसे बयानों की कड़ी निंदा करता है। आयोग ने इस मामले में सुनवाई भी निर्धारित की है और अजय राय को 28.12.2022 को दोपहर 12 बजे तक आयोग के सामने पेश होने का नोटिस जारी किया है।

गौरतलब है अजय राय ने सोमवार को सोनभद्र में केंद्रीय मंत्री पर व्यक्तिगत और अभद्र टिप्पणी की थी। राय ने कहा था कि, राहुल गांधी, राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) इस सीट (अमेठी) पर चुनाव लड़े हैं, कई कल-कारखाने लगाए गए। अब आधे से ज्यादा कल-कारखाने बंद पड़े हुए हैं, स्मृति ईरानी केवल आती हैं और लटके-झटके देकर चली जाती हैं।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...