HomeUncategorizedउत्तर प्रदेश में हुए बवाल में अब तक 325 उपद्रवी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में हुए बवाल में अब तक 325 उपद्रवी गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लखनऊ: पैगम्बर मोहम्मद (Prophet Muhammad) पर भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा की टिप्पणी के विरोध में जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हुआ था।

इस दौरान उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में बवाल और आगजनी की घटना हुई। अब योगी सरकार उपद्रवियों पर कठोर कार्रवाई कर रही है।सोमवार सुबह तक 325 उपद्रवी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

उपद्रवियों के खिलाफ जारी कार्रवाई के मद्देनजर ये आंकड़े बढ़ सकते हैं।अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रदेश में बवाल करने वालों को चिह्नित कर गिरफ्तारी की जा रही है।

पत्थरबाजों पर पुलिस की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी

पत्थरबाजों पर पुलिस की कार्रवाई तीसरे दिन यानी की आज भी जारी है। CCTV फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर उपद्रवियों (Miscreants) की पहचान की जा रही है।

उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह तक प्रयागराज में 92, सहारनपुर में 80, हाथरस में 51, मुरादाबाद में 35, अंबेडकरनगर में 41, फिरोजाबाद में 16, अलीगढ़ में छह और जालौन में चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इस सिलसिले में नौ जनपदों (Districts) में 13 मुकदमें भी दर्ज किए गए हैं। ADG ने बताया कि इस बवाल में घायल 13 पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है। पूरे राज्य में स्थिति सामान्य है। बवाल वाले जिलों में सतर्कता बरती जा रही है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...