Homeविदेशस्पेन, इटली, डेनमार्क, स्वीडन, जर्मनी और फ्रांस ने राजनयिकों को दिए देश...

स्पेन, इटली, डेनमार्क, स्वीडन, जर्मनी और फ्रांस ने राजनयिकों को दिए देश छोड़ने के आदेश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

ब्रसेल्स: यूक्रेन पर रूसी हमले का विरोध करने के लिए अब यूरोपीय संघ के देश राजनयिक तौर पर भी मॉस्को से दूरी बना रहे हैं।

पिछले 48 घंटे में यूरोपीय संघ के देशों ने 120 राजनयिकों को अपने देशों से निकाल दिया है। रूस ने इन गतिविधियों को नकारात्मक करार देकर जवाबी कार्रवाई की बात कही है।

यूक्रेन पर हमले को लेकर यूरोपीय संघ अभी तक रूस पर प्रभावी अंकुश लगा पाने में विफल रहा है।

अब यूरोपीय संघ के देशों ने रूसी राजनयिकों पर रूस के लिए जासूसी करने का आरोप लगाकर ‘देश निकाला’ देने का सिलसिला शुरू कर दिया है।

स्पेन, इटली, डेनमार्क, स्वीडन, जर्मनी और फ्रांस ने इस दिशा में पहल की है। फ्रांस ने रूस के 25 राजनयिकों को देश छोड़ने के आदेश जारी किए हैं।

फ्रांस के साथ ही जर्मनी ने भी 40 रूसी राजनयिकों को देश छोड़ कर जाने को कह दिया है। इसके बाद इटली ने 15 राजनयिकों के देश निकाले का आदेश जारी कर दिया। इस तरह से अपने राजनयिकों के निष्कासन पर रूस की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आई है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इसे नकारात्मक कार्रवाई करार दिया है। इसे अदूरदर्शी कदम बताते हुए उन्होंने इसका करारा जवाब देने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि इससे यूरोपीय देशों के साथ संवाद और संचार की प्रक्रिया और अधिक जटिल बन सकती है।

अफसोसजनक पहलू ये है कि कठिन परिस्थितियों में राजनयिक संवाद के माध्यम को सीमित किया जा रहा है। इससे समस्या सुलझने के स्थान पर अधिक उलझेगी।

spot_img

Latest articles

NIA ने पकड़ा उमर मोहम्मद का साथी, बड़ा नेटवर्क होगा बेनकाब!

Delhi Blast: लाल किला आतंकी हमले की जांच में NIA को बड़ी कामयाबी मिली...

शहर के कई इलाकों में शाम होते ही लग जाता है नशेड़ियों का अड्डा, CM और DGP से शिकायत

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कई इलाकों में शाम ढलते ही नशेड़ियों का...

22 नवंबर को हटिया–टाटा एक्सप्रेस रहेगी रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी

Railway Alert!: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास संबंधी काम के लिए...

अरगोड़ा फ्लाइओवर का DPR तैयार, राउंड शेप में बनेगा, चारों दिशाओं को जोड़ेगा

Ranchi Argora Flyover: राजधानी रांची के सबसे व्यस्त अरगोड़ा चौक पर ट्रैफिक जाम से...

खबरें और भी हैं...