झारखंड राय यूनिवर्सिटी के छठे दीक्षांत समारोह में बोले अर्जुन मुंडा, विद्यार्थियों के मेहनत और संघर्ष से ही रौशन होगा भविष्य

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार की उपस्थिति में छात्रों के बीच डिग्री का वितरण किया गया

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि विद्यार्थियों का संघर्ष की उन्हें नयी ऊंचाइयों तक ले जायेगा। इसलिए उन्हें संघर्ष और लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत से नहीं घबराना चाहिए। श्री मुंडा बुधवार को झारखंड राय विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे।इस अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार की उपस्थिति में छात्रों के बीच डिग्री का वितरण किया।

अर्जुन मुंडा ने कहा कि डिग्री प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को हृदय से बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। आपकी मेहनत, समर्पण और संघर्ष ही आपको नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। आप सभी भविष्य में आगे बढ़ें और देश का नाम रौशन करें। साथ ही विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह संस्थान राज्य में न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि युवाओं को नवाचार, शोध और नेतृत्व के लिए निरंतर प्रेरित कर रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।