मुखिया के घर में घुसा स्पेक्ट्रेल कोबरा, वन विभाग ने किया जहरीले सांप का रेस्क्यू

पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के तेलियापोखर पंचायत के मुखिया मरियम मरांडी के घर से स्पेक्ट्रेल कोबरा सांप रेस्क्यू किया गया।

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Snake found in house: पाकुड़ (Pakud) जिले के महेशपुर प्रखंड के तेलियापोखर पंचायत के मुखिया मरियम मरांडी के घर से स्पेक्ट्रेल कोबरा (Spectral Cobra) सांप रेस्क्यू (Rescue) किया गया।

घर में कोबरा मिलने की जानकारी पाकर वन कर्मी मो. असराफुल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मसक्कत के बाद कोबरा का रेस्क्यू किया।

स्पेक्ट्रेल कोबरा को रेस्क्यू कर सुरक्षित घने जंगल में छोड़ दिया गया।

5-6 साल का था कोबरा

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मुखिया मरियम मरांडी के घर में एक कोबरा सांप घुस गया था और जब इस पर सबकी नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। कोबरा को देखते ही सभी इधर-उधर भागने लगे।

जिसके बाद मुखिया मरियम मरांडी ने परिजनों को सांप से दूर हटाया और इसकी जानकारी वन विभाग को दी।

वन कर्मी ने बताया कि स्पेक्ट्रल कोबरा पांच से छ: साल का है और ये काफी जहरीला होता है।

Share This Article