Latest Newsझारखंडझारखंड में यहां रफ्तार का कहर, रोड किनारे चल रही तीन मासूम...

झारखंड में यहां रफ्तार का कहर, रोड किनारे चल रही तीन मासूम बच्चियों को रौंदते हुए घर में घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

सिमडेगा: सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के बीरू फुलवाटांगर एनएच.143 पर सोमवार को रफ्तार का कहर बरपा, जहां एक बेकाबू स्कॉर्पियो सड़क किनारे चल रहीं तीन बच्चियों को टक्कर मारते एक घर में जा घुसी।

इस दर्दनाक हादसे में दो बच्चियों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने स्कॉर्पियो ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

लोगों का फूटा गुस्सा, किया रोड जाम

इस दर्दनाक हादसे में बच्चियों की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने रोड जाम कर दिया। इसी दौरान राउरकेला की ओर से सिमडेगा की तरफ आ रही एक स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में ऋतु और दीपिका की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लक्ष्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गई है।

महुआ चुनने जा रही थीं बच्चियां

मृतक बच्चियों में दीपिका कुमारी 11वर्ष और ऋतु कुमारी 10वर्ष शामिल है। दोनों ही खेरवार टोली की रहने वाली थी और बीरू मिडिल स्कूल की छात्रा थीं।

दोनों छात्रा अपनी एक दोस्त लक्ष्मी के साथ महुआ चुनने के लिए सड़क किनारे जा रही थीं।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...