सिमरनजीत, राही सहित पांच खिलाड़ियों को पहला टीका लगाने के निर्देश

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने महिलर मुक्केबाज सिमरनजीत कौर सहित पांचों खिलाड़ियों को पहला टीका लगाने के लिए कहा है।

इन पांचों खिलाड़ी ने पहले ही ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया है और ये सभी कोविड-19 से उबरे हैं। सिमरनजीत के अलावा इस सूची में शामिल अन्य खिलाड़ी निशानेबाज हैं।

निशानेबाजों में 19 वर्षीय सौरभ चौधरी भी शामिल हैं जिन्होंने इस साल आईएसएसएफ विश्व कप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया था। व

 वहीं अन्य तीन निशानेबाज हैं राही सरनोबट (महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल), दीपक कुमार (10 मीटर एयर राइफल) और शॉटगन निशानेबाज मैराज अहमद खान हैं।

आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा, ”मुक्केबाजी और निशानेबाजी (महासंघों) से अनुरोध है कि इस पर तुरंत अमल करके हमें जानकारी दें।

” आईओए ने कहा कि अब तक 120 सामान्य खिलाड़ियों और 27 पैरा खिलाड़ियों ने कम से कम पहला टीका लगवा लिया है। संस्था ने कहा कि 62 खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने दोनों टीके लगवा लिये हैं।

इनमें चार पैरा खिलाड़ी भी शामिल हैं। जहां तक प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों का सवाल है तो अब तक 114 को पहला टीका लग लगा है जबकि 37 सदस्यों ने दोनों टीके लगवा लिये हैं।

Share This Article