HomeUncategorizedखेल रत्न पुरस्कार का नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार होगा:...

खेल रत्न पुरस्कार का नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार होगा: प्रधानमंत्री मोदी

Published on

spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार को अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के रूप में जाना जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का यह आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए।

लोगों की भावनाओं को देखते हुए उसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है। जय हिंद!”

उन्होंने कहा, “ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रयासों से हम सभी अभिभूत हैं।

विशेषकर हॉकी में हमारे बेटे-बेटियों ने जो इच्छाशक्ति और जीत के प्रति ललक दिखाई है, वह वर्तमान एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।”

उल्लेखनीय है कि खेल रत्न पुरस्कार भारत में दिया जाने वाला सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है।

यह अभी तक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर दिया जाता था। अब यह पुरस्कार भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद के नाम पर होगा।

ध्यानचंद हॉकी के भूतपूर्व खिलाड़ी एवं कप्तान थे। आज भी भारत एवं विश्व हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में उनकी गिनती होती है।

वे तीन बार ओलम्पिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे।

तीन ओलम्पिक खेलों में उन्होंने कुल 39 गोल दागे थे। उनकी जन्मतिथि को भारत में “राष्ट्रीय खेल दिवस” के रूप में मनाया जाता है।

Latest articles

रांची में हत्या के दोषी कुर्बान को उम्रकैद, 15 हजार का Fine भी लगाया

Ranchi Civil court: अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने शुक्रवार को 5 साल...

रांची विश्वविद्यालय में 2026 से शुरू होंगे BPEd, MPEd और BPS कोर्स, कुलपति ने दी हरी झंडी

Ranchi University: रांची विश्वविद्यालय (RU) में सत्र 2026 से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (BPEd),...

टाटा स्टील के मैनेजर ने पत्नी और बेटियों के साथ किया आत्महत्या, कैंसर ने छीनी चार जिंदगियां

Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर, चित्रगुप्त नगर में शुक्रवार, को दिल दहलाने वाली...

पलामू में पत्नी की हत्या का आरोपी विनीत ने किया सरेंडर, जेल भेजा गया

Palamu News: पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में नवविवाहिता सिमरन सिंह (22) की...

खबरें और भी हैं...