राजस्थान रॉयल्स ने शेयर की धोनी के साथ रियान की बचपन की तस्वीर

Digital News
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स ने अपने प्रशंसकों के लिए एक अनूठी तस्वीर साझा की है।

इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ क्रिकेटर रियान पराग नजर आ रहे हैं हालांकि यह तस्वीर तब की है जब रियान बच्चे थे।

इस तस्वीर के साथ फ्रेंचाइजी ने लिखा कि आप सीखते हैं और आगे बढ़ते हैं।

इस तस्वीर में धोनी के गले में असम का पारंपरिक गमछा नजर आ रहा है, जबकि एक बच्चा उनके साथ खड़ा है ये बच्चा अब राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल खेलने वाले युवा क्रिकेटर रियान पराग हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार धोनी की रियान के साथ ये तस्वीर उस समय की है, जब रियान 6 साल के थे। आज से करीब 16 साल पहले की जबकि दूसरी तस्वीर 2019 में रियान के आईपीएल डेब्यू की है।

तब उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। इस मैच में रियान ने 16 रन बनाये थे। मैच के बाद ये तस्वीर वायरल हुई थी।

जब इसे लेकर पराग से सवाल पूछा गया था तो उन्होंने बताया था कि मैं करियर की शुरुआत से ही धोनी का बड़ा प्रशंसक हूं और ये तस्वीर शायद तब की है, जब मैं 6 या 7 साल का था।

तब पराग ने कहा था कि मैं जब 6 या सात साल का था, तब से ही धोनी को अपना आदर्श मानता हूं और अब उनके खिलाफ खेलने का मौका मिल रहा है।

मैं उन्हें गेंदबाजी कर रहा हूं, उनके खिलाफ फील्डिंग सेट कर रहा हूं। ये वाकई खास अनुभव है। इन 16 सालों में रियान ने लंबा सफर तय किया। वो 2018 में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे।

इस विश्व कप के बाद उन्हें 2019 की आईपीएल नीलामी में 20 लाख रुपए में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था। रियान के पिता पराग दास भी असम के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं।

रियान के पिता और धोनी भी एक साथ घरेलू क्रिकेट खेले हैं। धोनी ने साल 2000 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था। शुरुआत में वो बिहार के लिए खेलते थे।

उसी साल असम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के एक मैच में उन्होंने रियान के पिता पराग दास को स्टम्प किया था। उस समय रियान का जन्म भी नहीं हुआ था।

इतना ही नहीं, पराग दास और धोनी ने एक ही टीम रेलवे के लिए भी क्रिकेट खेला है।

Share This Article