TOKYO Paralympic : पांचवें स्थान पर रहीं भारोत्तोलक सकीना खातून

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

टोक्यो: टोक्यो पैरालिंपिक में भारत की भारोत्तोलक सकीना खातून महिलाओं की 50 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं।

कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली सकीना ने अपने पहले प्रयास में ही 90 किलो वजन उठाकर अच्छी शुरुआत की।

पहले दौर के पूरा होने के बाद सकीना छठे स्थान पर थी जबकि मिस्र के रिहैब अहमद ने 117 किग्रा भार उठाकर शीर्ष स्थान हासिल किया था।

सकीना फिर अपने दूसरे प्रयास में 93 किग्रा भार उठाने में विफल रही और पांचवें स्थान पर पहुंच गई।

चीनी पावरलिफ्टर हू दंडन ने 120 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता जबकि मिस्र के रिहैब अहमद ने रजत पदक जीता। ग्रेट ब्रिटेन की ओलिविया ब्रूम ने कांस्य पदक जीता।

Share This Article