पांकी विधायक के पिता के निधन पर शोक, प्रदेश BJP ने जताई गहरी संवेदना

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Panki MLA’s Father Passes Away : पांकी विधायक शशिभूषण मेहता के पिता शिवलोचन मेहता के निधन पर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

इस दुखद समाचार के बाद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर देखी गई। भाजपा ने इसे न सिर्फ एक परिवार, बल्कि समाज और संगठन के लिए भी बड़ी क्षति बताया है।

प्रदेश नेतृत्व ने जताया दुख

प्रदेश BJP अध्यक्ष व सांसद Aditya Sahu ने शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार को धैर्य और साहस दें।

उन्होंने कहा कि शिवलोचन मेहता सरल स्वभाव के व्यक्ति थे और सामाजिक मूल्यों से जुड़े रहे।

नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह खबर अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को सद्गति मिले और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्राप्त हो।

कई वरिष्ठ नेताओं ने जताई संवेदना

शोक व्यक्त करने वालों में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, राकेश प्रसाद, विकास प्रीतम, आरती कुजूर सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, मधु कोड़ा, चंपाई सोरेन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष P.N. सिंह, अभयकांत प्रसाद, यदुनाथ पांडेय, डॉ. रविंद्र कुमार राय, डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, दीपक प्रकाश, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, सचेतक राज सिन्हा और नागेंद्र महतो ने भी शोक संवेदना प्रकट की।

परिवार के प्रति संवेदना

सभी नेताओं ने एक स्वर में दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शशिभूषण मेहता और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।