सौतेले भाई की कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या, बंद कमरे में लाश के साथ तीन दिन रहा नाबालिग

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Step brother murdered with an axe: अपने ही सौतेले भाई सावन मुर्मू ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर बालेश्वर मुर्मू भाई की हत्या कर शव को तीन दिनों तक घर के अंदर रखा।

सोमवार को ग्रामीणों को इसकी भनक लगने के बाद सौतेले भाई और मां को कब्जे में करते हुए बेंगाबाद पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

वहीं, हत्या करने के आरोपी मृतक के सौतेले भाई को हिरासत में ले लिया। मामला सोनबाद पंचायत के शहरपुरा गांव का है। बताया जाता है कि बालेश्वर मुर्मू के पिता स्व मायका मुर्मू ने अपनी पत्नी की मौत के बाद बसंती देवी के साथ दूसरी शादी रचायी थी।

पहली शादी से बालेश्वर मुर्मू और देवेसर मुर्मू दो पुत्र हैं। इधर, दूसरी शादी से उसे एक पुत्र सावन मुर्मू हुआ। मायका मुर्मू की मौत के बाद उसका एक पुत्र देवेसर मुर्मू पुराने घर दुधपनियां में रहता था, जबकि बालेश्वर अपनी सौतेली मां बसंती देवी और सौतेले भाई सावन मुर्मू के साथ शहरपुरा में ही रहता था।

बालेश्वर मुर्मू (22) ने शादी नहीं की थी। सूचना पर मृतक का भाई देवेसर मुर्मू सहित अन्य परिजन दुधपनियां से बेंगाबाद पहुंचे। पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही।

Share This Article