खरीदारी के कारण झूमा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 631 अंक तक की उछाल

News Alert
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: मजबूत ग्लोबल संकेतों के कारण Domestic Stock Market (घरेलू शेयर बाजार) में आज अभी तक तेजी का रुख है। लगातार हो रही खरीदारी के कारण Sensex and Nifty दोनों सूचकांक मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Sensex 60,500 अंक के ऊपर और निफ्टी 17,900 अंक पार करके कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

आज के शुरुआती कारोबार में स्टॉक मार्केट (Stock Market) में 1,904 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,287 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 617 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में नजर आ रहे थे।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 27 शेयर लिवाली (Share Buying) के सपोर्ट से हरे निशान में और 3 शेयर बिकवाली के दबाव के कारण लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

सेंसेक्स में मामूली गिरावट का रुख भी बना

दूसरी ओर निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 45 शेयर हरे निशान में और 5 शेयर लाल निशान (Share Red Mark) में कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती कारोबार में Stock Market के दिग्गज शेयरों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मास्यूटिकल्स, टेक महिंद्रा, आयशर मोटर्स और मारुति सुजुकी 2.80 प्रतिशत से लेकर 2.09 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर एनटीपीसी, अपोलो हॉस्पिटल, टाटा स्टील, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 1.01 प्रतिशत से लेकर 0.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) के सेंसेक्स ने मजबूत वैश्विक संकेतों के कारण 287.11 अंक की मजबूती के साथ 60,246.96 अंक के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की।

शुरुआती मिनट में हुए उतार-चढ़ाव के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स ने तेज रफ्तार पकड़ ली और कुछ ही देर में 60,590 अंक तक पहुंच गया।

हालांकि इसके बाद कुछ देर के लिए मुनाफावसूली भी हुई, जिसकी वजह से सेंसेक्स में मामूली गिरावट का रुख भी बना।

मुनाफावसूली के कारण हुई बिकवाली के वजह से निफ्टी में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई

लेकिन थोड़ी देर बाद ही बाजार में एक बार फिर लिवाली शुरू हो गई, जिससे सेंसेक्स ने दोबारा रफ्तार पकड़ ली।

बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 631.72 अंक की मजबूती के साथ 60,591.57 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) के निफ्टी ने भी आज मजबूत वैश्विक संकेतों के कारण बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की।

निफ्टी आज 123.40 अंक की बढ़त के साथ 17,910.20 अंक के स्तर पर खुला। शुरुआती मिनट के उतार-चढ़ाव के बाद निफ्टी ने भी खरीदारी के सपोर्ट से तेज रफ्तार हासिल कर ली।

पहले आधे घंटे के कारोबार में ही ये सूचकांक उछलकर 17,970.15 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इस स्तर पर मुनाफावसूली के कारण हुई बिकवाली के वजह से निफ्टी में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई।

लेकिन थोड़ी देर बाद दोबारा खरीदारी का जोर बन जाने के कारण निफ्टी भी तेजी की राह पर चल पड़ा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे ये सूचकांक 177.70 अंक की तेजी के साथ 17,964.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

17,786.80 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था

मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में भी शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी।

इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 107.80 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,067.95 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 50.35 अंक यानी 0.28 प्रतिशत मजबूत होकर 17,837.15 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को Sensex 203.01 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की मजबूती के साथ 59,959.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं Nifty ने 49.85 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,786.80 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Share This Article