सुप्रीम कोर्ट ने व्यक्ति की मदद की, भुगतान में चूक न होने के बावजूद क्रेडिट स्कोर वर्षों से था ‘निगेटिव’

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड निवासी राजेंद्र सिंह पंवार का नकारात्मक क्रेडिट स्कोर सही करवाया, जबकि वर्षों तक उनके ऊपर कोई बकाया ऋण या भुगतान चूक नहीं थी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट ने उस व्यक्ति की मदद की है जिसका क्रेडिट स्कोर वर्षों तक ‘‘निगेटिव’’ रहा, जबकि उस पर कोई बकाया ऋण नहीं था और न ही उसने भुगतान में कोई चूक की थी।

न्यायमूर्ति जे बी परदीवाला और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ उत्तराखंड निवासी राजेंद्र सिंह पंवार द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि 2020 से उनका सीआईबीएल स्कोर ‘निगेटिव’ है, जबकि उन पर कोई ऋण नहीं है और न ही उन्होंने कोई चूक की है।

अदालत ने इस गंभीर लापरवाही पर संज्ञान लेते हुए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) को हलफनामा दाखिल कर स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया। अदालत के दबाव के बाद क्रेडिट रिकॉर्ड को ठीक किया गया, जिससे पीड़ित को वर्षों बाद राहत मिली।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।