Homeझारखंडसुशील मोदी ने राज्यसभा चुनाव के लिए किया नामांकन

सुशील मोदी ने राज्यसभा चुनाव के लिए किया नामांकन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के नेता सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

नामांकन के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप-मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव समेत भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।

नामांकन का पर्चा दाखिल करने के बाद सुशील कुमार मोदी ने पार्टी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया, इसके लिए आभार और धन्यवाद है।

उन्होंने इसके अलावा राजग के अन्य घटक दल के नेताओं — बिहार के मुख्यमंत्री, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि राजग के सभी घटक दलों के विधायकों का समर्थन उन्हें प्राप्त है।

इस दौरान राजग के नेताओं ने विक्टरी साइन दिखाते हुए जीत का दावा किया।

राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन भरने का अंतिम दिन 3 दिसंबर है। अगर जरूरत पड़ी तो 14 दिसंबर को राज्यसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी।

वैसे, विपक्ष की ओर से अब तक किसी भी उम्मीदवार का नाम सामने नहीं आया है। राजग उम्मीदवार सुशील कुमार मोदी के खिलाफ महागठबंधन प्रत्याशी नहीं तय कर पाया है। संख्या बल के हिसाब से मोदी की जीत तय मानी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि लोजपा के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी।

spot_img

Latest articles

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे पर सख्त हुआ रांची नगर निगम

Ranchi Municipal Corporation Becomes Strict on legal Occupation: रांची नगर निगम अब सरकारी और...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची शहर का किया निरीक्षण, नागरिक सुविधाओं पर दिया जोर

CM Hemant Soren inspected Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने शनिवार को...

लातेहार से झामुमो को मिला बड़ा जनसमर्थन, सैकड़ों लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

JMM receives massive Support From Latehar : रांची के हरमू स्थित JMM के केंद्रीय...

खबरें और भी हैं...

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे पर सख्त हुआ रांची नगर निगम

Ranchi Municipal Corporation Becomes Strict on legal Occupation: रांची नगर निगम अब सरकारी और...