निलंबित आइएएस अधिकारी विनय चौबे ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे ने अपनी जमानत के लिए अब सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इससे पहले उनकी जमानत याचिका 6 जनवरी 2026 को हाईकोर्ट द्वारा खारिज कर दी गई थी। हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद उन्होंने देश की सर्वोच्च अदालत में अपील करने का फैसला लिया। 11 फरवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका दाखिल की गई।

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में कुछ तकनीकी कमियां पाई गई हैं। अदालत ने इन खामियों को दूर करने का निर्देश दिया है। साफ कहा गया है कि जब तक याचिका में जरूरी सुधार नहीं किए जाते, तब तक सुनवाई की तारीख तय नहीं की जाएगी। अब सभी की नजर इस बात पर है कि सुधार की प्रक्रिया कब पूरी होती है और मामले की सुनवाई कब शुरू होती है।

उल्लेखनीय है कि इसी मामले में नेक्सजेन के मालिक विनय कुमार सिंह को पहले ही सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। वहीं उनकी पत्नी रिज्ञा सिंह को भी न्यायालय से राहत दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने पहले की सुनवाई में राज्य सरकार द्वारा दर्ज प्राथमिकी पर गंभीर टिप्पणी भी की थी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।