Homeझारखंडबिहार में उपमुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस बरकरार

बिहार में उपमुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस बरकरार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार चुनाव के बाद भले ही मुख्यमंत्री के रूप में जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार का नाम साफ हो गया है, लेकिन उपमुख्यमंत्री के नाम पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है। इसे लेकर कोई भी कुछ नहीं बोल पा रहा है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस मामले को लेकर कहा कि सबकुछ बैठकर तय कर लेंगे।

सिंह ने रविवार को यहां पत्रकारों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा विधायकों की बैठक में तारा किशोर प्रसाद को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। वहीं रेणु देवी को उपनेता के रूप में चुना गया है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को राजग विधायक दल का नेता चुन लिया गया है और राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया गया है।

उपमुख्यमंत्री के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, बैठकर तय कर लिया जाएगा।

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री के रूप में सुशील कुमार मोदी ही रहे हैं।

इधर, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने भी इस संबंध में अपना मुंह नहीं खोला। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के नेता सुशील कुमार मोदी सहित कई नेताओं की स्टेट गेस्ट हाउस में लंबी मंत्रणा हुई है।

बहरहाल, उपमुख्यमंत्री को लेकर अब तक तस्वीर साफ नहीं है और भाजपा का कोई भी नेता अपना मुंह नहीं खोल रहा है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू से ज्यादा सीट जीतकर राजग में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। भाजपा को इस चुनाव में 74 सीटें मिली है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...