Latest Newsविदेशअफगानिस्तान में तालिबान के काफिले पर हमला, दो की मौत

अफगानिस्तान में तालिबान के काफिले पर हमला, दो की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

काबुल: अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में तालिबान के काफिले (Taliban Kaphila) पर सोमवार सुबह गोलियां व बम बरसाकर हमला किया गया।

हमले में दो लोगों की मौत हो गयी और दो दर्जन से ज्यादा तालिबान सदस्य जख्मी (Taliban member injured) हो गए। घटना में एक हमलावर भी मारा गया।

तालिबान की अल-फारूक कोर के (Al-Farooq Corps)  सदस्यों को हेरात शहर स्थित तालिबान के केंद्र में ले जा रही मिनी बस पर घात लगाकर हमला किया गया।

कुछ बंदूकधारियों ने पश्चिम हेरात प्रांत में यह हमला करते हुए न सिर्फ गोलियां बरसाईं, बल्कि बम धमाके भी किये।

घटना में दो लोगों की मौत हो गयी और दो दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गयी। जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हेरात प्रशासन के स्थानीय अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है।

घायलों को हेरात के केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया

हेरात पुलिस के प्रवक्ता मोहम्मद शाह रसूल (Spokesperson Mohammad Shah Rasool) ने बताया कि हेरात के चौथे पुलिस जिले में सोमवार सुबह अज्ञात बंदूकधारियों ने वाहन पर हमला किया।

उन्होंने बताया कि घटना में एक हमलावर भी मारा गया। उन्होंने कुछ नागरिकों सहित कई अन्य लोगों के घायल होने की बात कही है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने दो तालिबानों के मारे जाने और दो दर्जन से अधिक तालिबानों के घायल होने की जानकारी दी है। घायलों को हेरात के केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया है।

spot_img

Latest articles

बीआईटी इलाके में गोलीबारी करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार, राहुल सिंह गिरोह से जुड़े होने का दावा

रांची : रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीआईटी इलाके में हाल...

यूनिटेक के सीईओ अशोक कुमार यादव का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा

नयी दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक लिमिटेड के निदेशक मंडल ने कंपनी के मुख्य...

बजट सत्र के पहले दिन स्पीकर रवींद्रनाथ महतो से मिले सीएम हेमंत सोरेन

रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने...

एआई समिट पीआर का तमाशा बन गया: राहुल गांधी

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ 2026...

खबरें और भी हैं...

यूनिटेक के सीईओ अशोक कुमार यादव का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा

नयी दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक लिमिटेड के निदेशक मंडल ने कंपनी के मुख्य...

बजट सत्र के पहले दिन स्पीकर रवींद्रनाथ महतो से मिले सीएम हेमंत सोरेन

रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने...