Latest NewsUncategorizedTamil Nadu Election : तमिलनाडु स्थानीय निकाय चुनाव में मां और बेटी...

Tamil Nadu Election : तमिलनाडु स्थानीय निकाय चुनाव में मां और बेटी आमने सामने

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चेन्नई: तमिलनाडु के शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में तिरूवानामलाई जिले में मां और बेटी आमने सामने एक दूसरे को सीधी टककर दे रही हैं।

प्रिया (32) ने अन्नाद्रमुक उम्मीदवार के रूप में तिरुवन्नामलाई जिले के वंदावासी नगरपालिका में वार्ड 18 से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

उनके पति, डी. अरुमुगम (42), जो एक बैनर प्रिंटिंग फर्म चलाते हैं, वर्ष 2011 के चुनावों में अन्नाद्रमुक के टिकट पर कांग्रेस उम्मीदवार से हार गए थे।

वंदावासी निर्वाचन क्षेत्र में 18 वां वार्ड बाद में महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया था। प्रिया के साथ एक छोटे से मतभेद के कारण उनकी मां एन. कोटेश्वरी (58) ने एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया है।

कोटेश्वरी के नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद, द्रमुक ने उन्हें समर्थन देने का ऐलान किया है। पर्यवेक्षकों का कहना है कि कांग्रेस द्रमुक गठबंधन के साथ है और वह कोटेश्वरी का भी समर्थन कर सकती है, जिससे उसे प्रिया पर बढ़त मिल जाएगी।

प्रिया के पति डी अरुमुगम ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, चुनाव में, यह केवल प्रतिद्वंद्वी है। अगर दो करीबी लोग चुनाव लड़ रहे हैं तो रिश्ते और दोस्ती आड़े नहीं आएगी। हम अपने पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे और मुझे उम्मीद है कि मेरी सास को प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिलेगा।

गौरतलब है कि राज्य में 19 फरवरी को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव को देखते हुए उम्मीदवार घर-घर जाकर प्रचार करने में व्यस्त हैं। मां-बेटी दोनों ही सीट जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...