redmi ने जारी ‎किया Android 11 बेस्ड MIUI 12 अपडेट

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: चाइनीज कंपनी शाओमी ने आखिरकार भारत में रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स यूजर्स के लिए ऐंड्रॉयड 11 बेस्ड एमआईयूआई 12 अपडेट जारी कर दिया है। आपको बताते हैं नए अपडेट के साथ नोट 9 प्रो मैक्स में क्या नए बदलाव हुए हैं।

रेडमी नोट 9 प्रो के लिए जारी किए गए ऐंड्रॉयड 11 अपडेट का बिल्ड नंबर एमआईयूआई 12.0.1.0.आरजेएक्सआईएनएक्सएम है और इसका साइज़ करीब 2.3जीबी है।

ऐंड्रॉयड अपडेट के अलावा हैंडसेट में जून ऐंड्रॉयड सिक्यॉरिटी पैच भी रोल आउट किया गया है।

शाओमी ने रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स में काफी देरी से ऐंड्रॉयड 11 अपडेट जारी किया है। गौर करने वाली बात है कि ऐंड्रॉयड 11 को पिछले 11 महीने से डिवाइसेज में रोल आउट किया जा रहा है।

2 महीने पहले गूगल पिक्सल डिवाइसेज में ऐंड्रॉयड 12 स्टेबल बिल्ड भी जारी कर चुकी है।

अगर आपके रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स को अभी तक ऐंड्रॉयड 11 अपडेट नहीं मिला है तो आप अपने फोन के सेटिंग सेक्शन में जाकर अपडेट को मैनुअली चेक कर सकते हैं।

शाओमी चरणबद्ध तरीके से रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स में अपेडट रोल आउट कर रही है, इसलिए हो सकता है कि अभी तक आपके फोन में यह ना पहुंचा हो। इसलिए आपके डिवाइस में अपडेट पहुंचने में कुछ समय लग सकता है।

पिछले साल देश में चाइनीज कंपनी शाओमी ने रेडमी नोट 9 प्रो और रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स स्मार्टफोन्स देश में लॉन्च किए थे।

रेडमी नोट 9 प्रो सीरीज के इन डिवाइसेज को ऐंड्रॉयड 10 बेस्ड एमआईयूआई के साथ लॉन्च किया गया था। कंपनी ने पिछले साल नवंबर में रेडमी नोट 9 प्रो में ऐंड्रॉयड 11 अपडेट जारी किया था। लेकिन रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स यूजर्स को यह अपडेट नहीं मिला था।

Share This Article