Latest NewsUncategorizedधीरेंद्र शास्त्री के पटना दौरे पर तेज प्रताप की चेतावनी, कहा- हिंदू-मुस्लिम...

धीरेंद्र शास्त्री के पटना दौरे पर तेज प्रताप की चेतावनी, कहा- हिंदू-मुस्लिम को लड़वाने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना/नई दिल्ली: अपने भक्तों की मनोकामना को पूर्ण करने का दावा करने वाले बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के धीरेंद्र शात्री (Dhirendra Shastri) कथा सुनाने राजधानी पटना (Patna) आने वाले हैं।

13 मई से 17 मई तक उनका 5 दिवसीय बिहार दौरा है। लेकिन उससे पहले ही बिहार के पर्यावरण मंत्री और लालू यादव के बेटे तेज प्रताप ने कड़े शब्दों में चेतावनी जारी कर दी है।

तेजप्रताप (Tej Pratap) ने कहा कि अगर बागेश्वर बाबा हिंदू मुसलमान भाई को लड़वाने के लिए आ रहे हैं तो मैं उनका विरोध करूंगा, मैं उनका हवाई अड्डे पर घेराव करूंगा।

अगर भाईचारे का संदेश देंगे कि हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई हम सब हैं भाई-भाई तो उनकी बिहार में Entry हो सकती है।धीरेंद्र शास्त्री के पटना दौरे पर तेज प्रताप की चेतावनी, कहा- हिंदू-मुस्लिम को लड़वाने... Tej Pratap's warning on Dhirendra Shastri's visit to Patna, said- Hindu-Muslim fight...

सनातन धर्म का करते हैं प्रचार-प्रसार

आपको बता दें अपने बयानों से हमेशा धीरेंद्र शास्त्री चर्चा में रहते हैं। हाल में उन्होने हिंदू राष्ट्र की मांग उठाते हुए कहा था कि जल्द ही भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा।

वो लगातार भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करते रहते है।

इससे पहले धीरेंद्र शास्त्री तब चर्चा में आए थे, जब उन्होने कहा था कि उन पर भगवान हनुमान जी (Hanuman Ji) की विशेष कृपा है, जिसके जरिए वो भक्तों की समस्याओं का निराकरण करते हैं।

लेकिन कुछ लोगों ने उनपर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद नागपुर में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।धीरेंद्र शास्त्री के पटना दौरे पर तेज प्रताप की चेतावनी, कहा- हिंदू-मुस्लिम को लड़वाने... Tej Pratap's warning on Dhirendra Shastri's visit to Patna, said- Hindu-Muslim fight...

13 से 17 मई तक चलेगा कार्यक्रम

पटना में बागेश्वर बाबा का कार्यक्रम 13 मई से शुरू होकर और 17 मई तक चलेगा।

बहुत कम उम्र में धीरेंद्र शास्त्री ने पूरे देश में अलग पहचान बना ली है।

धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो जारी कर भोजपुरी में कार्यक्रम की जानकारी दी।

और कहा कि का बात बा हो रउआ, सब ठीक बानी, हम बिहार आ रहे हैं।

लेकिन तेज प्रताप ने बागेश्वर बाबा के पटना आगमन से पहले ही नया विवाद खड़ा कर दिया है और खुलेआम अल्टीमेटम भी दे दिया है।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...