Homeबिहारकास्ट सर्वे में गड़बड़ी के अमित शाह के आरोपों पर तेजस्वी ने...

कास्ट सर्वे में गड़बड़ी के अमित शाह के आरोपों पर तेजस्वी ने दिया ऐसा जवाब…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के बिहार के जातीय सर्वेक्षण पर गड़बड़ी के आरोपों को नकारते हुए उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि आखिर किस आधार पर वे आरोप लगा रहे हैं।

ये लोग अकबका गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री के इस्तीफे मांगने पर भी भाजपा को आड़े हाथों लिया।

तेजस्वी ने सोमवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि गृह मंत्री को बताना चाहिए कि वे किस आधार पर बोल रहे हैं कि जातीय गणना में संख्या बढ़ाई या घटाई गई है।

बिहार सरकार के पास तो साइंटिफिक आकड़ा है, उनके पास कौन सा आंकड़ा है। सिर्फ अनुमान लगाने से कुछ नहीं होता है। ये सब बेकार की बातें हैं।

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुर्मी समाज से आते हैं, तो कुर्मी की संख्या नहीं बढ़ा दी गई होती। उन्होंने कहा कि अमित शाह को बोलना क्या था और बोलकर क्या गए। वो आ रहे हैं, हम लोगों को ही फायदा पहुंचाने। धन्य हो अमित शाह बार-बार आते रहें।

इस्तीफा दे दो, काहे का इस्तीफा दे दो भाई…

दरअसल, अमित शाह ने रविवार को मुजफ्फरपुर की एक रैली में कहा था कि नीतीश सरकार ने जातीय सर्वे में लालू प्रसाद (Lalu Prasad) के दबाव में यादवों और मुसलमानों की संख्या जान-बूझकर बढ़ाकर दिखाई।

इधर, तेजस्वी ने भाजपा के विधायकों द्वारा कानून व्यवस्था के बिगड़ते हालात पर मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के इस्तीफे (Resignations) की मांग पर कहा कि ये लोग हर दिन सिर्फ कहते हैं इस्तीफा दे दो, इस्तीफा दे दो, काहे का इस्तीफा दे दो भाई।

लाखों के तादाद में नौकरियां बंट रही है, शिक्षा व्यवस्था को सुधारा जा रहा है। यहां की योजनाओं को अन्य राज्य के लोग देखने आ रहे। उन्होंने कहा कि देना ही है तो भारत सरकार के लोग इस्तीफा दे दें।

spot_img

Latest articles

असम में बहुविवाह अब अपराध, विधानसभा में पास हुआ ऐतिहासिक बिल, दोषी को 10 साल की सजा

Polygamy is now a crime in Assam : असम विधानसभा ने गुरुवार को बहुविवाह...

YouTuber शादाब जकाती गिरफ्तार, Video मेंअश्लील कंटेंट में इस्तेमाल करने का आरोप

YouTuber Shadab Jakati arrested : मेरठ पुलिस ने YouTuber शादाब जकाती को गिरफ्तार किया...

झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में सरकार से 11 दिसंबर तक मांगी जांच रिपोर्ट

Jharkhand High Court : हजारीबाग में करीब 450 एकड़ वन भूमि को रैयती बताकर...

रांची पुलिस टीम पर फायरिंग मामला, आरोपी हरिस अंसारी की जमानत याचिका खारिज

Ranchi Police Firing Case : रांची पुलिस पर फायरिंग के आरोप में जेल में...

खबरें और भी हैं...

YouTuber शादाब जकाती गिरफ्तार, Video मेंअश्लील कंटेंट में इस्तेमाल करने का आरोप

YouTuber Shadab Jakati arrested : मेरठ पुलिस ने YouTuber शादाब जकाती को गिरफ्तार किया...

झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में सरकार से 11 दिसंबर तक मांगी जांच रिपोर्ट

Jharkhand High Court : हजारीबाग में करीब 450 एकड़ वन भूमि को रैयती बताकर...