
रांची : श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग में 255 वें श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद भंडारा का आयोजन सोमवार को किया गया। अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा का आयोजन पवन कुमार ने अपने पिता स्व•योगेंद्र प्रसाद सिंह की प्रथम पुण्यतिथि किया।
इस अवसर पर श्री राधा रानी जी का दिव्य आकर्षक आभूषणों से अलंकृत कर अलौकिक श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे द्वारा लगाई गई, महाप्रसाद में मसालेदार पुलाव, पुड़ी, आलू चने की सब्जी और केसर युक्त खीर का वितरण किया गया। मंदिर परिसर में उपस्थित 2 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद बांटा गया। इसके बाद भजन- संध्या में ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी एवं सज्जन पाड़िया की ओर से श्री राधा कृष्ण एवं होली पर आधारित गाए मनमोहक सुमधुर भजनों श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय बन गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गई।
ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि श्री राधा कृष्ण मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा तथा 6 हजार से अधिक श्रद्धालुओं में दर्शन किये। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रत्येक दिन दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक वेजिटेबल खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जाता है जिसमें 500 से भी अधिक श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस अवसर पर डूंगरमल अग्रवाल,राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान,विजय अग्रवाल, निर्मल छावनिका, सज्जन पाड़िया,पूरणमल सर्राफ,शिव भगवान अग्रवाल,संजय सर्राफ, सुरेश अग्रवाल,सुनील कुमार पोद्दार,मधुसूदन जाजोदिया, सुरेश चौधरी,विशाल जालान, सुरेश भगत,मनीष सोनी, ज्ञान चंद्र शर्मा, विष्णु सोनी, मनीष जालान, नवल अग्रवाल, प्रभास गोयल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
