कोडरमा फंदे से लटकता मिला युवक का शव, युवक की हुई थी दो शादी

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल रोड में एक युवक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतक की पहचान चैनपुर (चतरा) निवासी पंकज सिंह (30) के रूप में की गई है।

युवक पास के एक होटल में रसोइये का काम करता था। युवक की दो शादियां हुई थी।

मंगलवार को युवक का मालिक और पत्नी के साथ विवाद हुआ था। देर रात को घर लौटा।

रात करीब तीन बजे युवक का शव फंदे से लटकता दिखा। युवक की पत्नी ने मकान मालिक को इसकी सूचना दी। करीब साढ़े तीन बजे पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची।

इसके बाद बुधवार की सुबह कुछ और पुलिस के लोग घटना स्थल पर आए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।

Share This Article