HomeबिहारJDU नेता उपेंद्र कुशवाहा और BJP की बढ़ी नजदीकी

JDU नेता उपेंद्र कुशवाहा और BJP की बढ़ी नजदीकी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में उपजे विवाद के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती जनता दल (Bharti Janata Dal) संसदीय बोर्ड के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं के मिलने के बाद कुशवाहा के भाजपा में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है।

कुशवाहा इन दिनों रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। इसी बीच दिल्ली AIIMS से आयी कुछ तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई है।

तस्वीरों में देखा जा रहा है कि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक संजय टाइगर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल और भाजपा नेता योगेंद्र पासवान (Yogendra Paswan) ने दिल्ली एम्स में भर्ती उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना।

JDU नेता उपेंद्र कुशवाहा और BJP की बढ़ी नजदीकी -The closeness of JDU leader Upendra Kushwaha and BJP

प्रेम रंजन पटेल ने कहा…

मुलाकात के दौरान उपेंद्र कुशवाहा बेड पर लेटे हैं जबकि भाजपा के तीनों नेता कुर्सी पर बैठे हैं।

भाजपा नेताओं के उपेंद्र कुशवाहा से मिलने के बाद इस संभावना को बल मिला है कि कुशवाहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को झटका देकर भाजपा के साथ जा सकते हैं।

इधर, दिल्ली एम्स में उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात के बाद भाजपा के नेता प्रेम रंजन पटेल (Prem Ranjan Patel) ने कहा कि ये मुलाकात औपचारिक थी। कुशवाहा एम्स में भर्ती थे, इसलिए उनका कुशलक्षेम पूछने भाजपा के नेता गए थे।

उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में कर दिया था विलय

पटेल ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा भाजपा और एनडीए के पुराने सहयोगी रहे हैं, इसलिए वे लोग एम्स में जाकर उपेंद्र कुशवाहा का हालचाल जाना। इसे राजनीति से जोड़कर देखना सही नहीं।

उल्लेखनीय है कि उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में विलय कर दिया था। इसके बाद कुशवाहा को संसदीय बोर्ड का राष्ट्रीय अध्यक्ष और MLC बनाया था।

लेकिन मंत्री नहीं बनाया गया। पिछले दिनों कुशवाहा के उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा भी थी, लेकिन Nitish Kumar ने इसे सिरे से नकार दिया।

वैसे, पिछले दिनों कुशवाहा ने भाजपा में जाने की किसी भी संभावना से इंकार किया था, लेकिन AIIMS से निकली इस तस्वीर ने भाजपा के साथ उनकी नजदीकियों को जगजाहिर कर दिया है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...