
Former minister Kamlesh Kumar Singh will Inaugurate the Lab: मेदिनीनगर के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी और आधुनिक सुविधा रविवार को शुरू होने जा रही है। डॉ. जे. शरण पैथोलॉजिकल लेबोरेटरी एवं स्कैनिंग सेंटर (डाल्टनगंज यूनिट) का भव्य उद्घाटन रविवार दोपहर 1:00 बजे किया जाएगा।
यह अत्याधुनिक जांच केंद्र हमीदगंज, बाबू बैजनाथ सिंह रोड, पलामू में स्थित है। इस केंद्र का उद्घाटन झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह के करकमलों से होगा। डॉ. जे. शरण (Dr. J. Sharan ) लैब की स्थापना 1962 में डॉ. जे. शरण की ओर से की गई थी और तब से अब तक लगातार गुणवत्तापूर्ण जांच सेवाओं के साथ इसका संचालन होता आ रहा है।
आज के समय में डॉ. जे. शरण लेबोरेटरी एवं स्कैनिंग सेंटर झारखंड के अनेक शहरों में संचालित हो रहे हैं। अब डाल्टनगंज में भी इसका नया केंद्र प्रारंभ किया जा रहा है। धीरे-धीरे पूरे झारखंड और भारत के अन्य स्थानों पर भी इसकी सेवाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।
लैब का मकसद है कि इस क्षेत्र के लोगों को सटीक, विश्वसनीय और आधुनिक जांच सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएं। आज के समय में सही समय पर सही जांच और सही रिपोर्ट मिलना किसी भी बीमारी के उपचार में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
डॉ. जे. शरण पैथोलॉजिकल लेबोरेटरी एवं स्कैनिंग सेंटर एक प्रसिद्ध जांच घर है, जहां आधुनिक मशीनों और अनुभवी डॉक्टरों की मदद से स्वास्थ्य से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जांचें की जाती हैं। अब इसकी सेवाएं मेदिनीनगर और आसपास के लोगों को भी आसानी से मिल सकेंगी।
इस जांच केंद्र में मरीजों की सुविधा के लिए घर से सैंपल लेने (Free Home Collection) की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। साथ ही कई जांचों की रिपोर्ट उसी दिन (Same Day Report) दी जाएगी। खून जांच की रिपोर्ट 2 घंटे में उपलब्ध कराई जाएगी।
केंद्र में उपलब्ध प्रमुख सुविधाएं
* CT scan (128 स्लाइस) – शरीर के अंदरूनी अंगों की विस्तृत जांच के लिए
* दिल की नसों की जांच (Cardiac Angiography)
* अल्ट्रासाउंड (USG) – पेट और शरीर के अन्य अंगों की जांच के लिए
* लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT) – लिवर की कार्यक्षमता की जांच के लिए
* Digital X-Ray – हड्डियों और छाती की जांच के लिए
* ECG, ईको और EEG – दिल और दिमाग से जुड़ी जांचों के लिए
* MRI सुविधा – जल्द ही शुरू की जाएगी
इसके अलावा यहां खून, पेशाब, पैखाना, वीर्य आदि से जुड़ी सभी प्रकार की पैथोलॉजी जांचें भी की जाएंगी।
यहां कई प्रकार की महत्वपूर्ण जांचें उपलब्ध होंगी, जैसे –
* खून की सामान्य जांच (CBC) – शरीर में खून की स्थिति जानने के लिए
* शुगर की जांच – मधुमेह (Diabetes) का पता लगाने के लिए
* किडनी और लिवर की जांच – गुर्दे और लिवर के स्वास्थ्य की जानकारी के लिए
* खून की कमी (Anemia) की जांच
* थायरॉइड और अन्य हार्मोन की जांच
* एलर्जी की जांच – खाने या सांस से होने वाली एलर्जी के लिए
* टीबी (क्षय रोग) की जांच
* Hepatitis B और C की जांच
* कैंसर से जुड़ी शुरुआती जांच (बायोप्सी आदि)
इस अवसर पर विनिता शरण, डॉ. राकेश शरण, डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. निशांत शरण, पल्लवी शरण, सूर्य सोनल सिंह ने क्षेत्र के सभी चिकित्सकों, गणमान्य नागरिकों और आम लोगों से उद्घाटन समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।
