Latest NewsUncategorizedविधानसभा उपाध्यक्ष ने शिंदे समूह के प्रस्ताव को किया अमान्य

विधानसभा उपाध्यक्ष ने शिंदे समूह के प्रस्ताव को किया अमान्य

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि झिजवल ने शुक्रवार को शिवसेना (Shiv Sena) के शिंदे समूह के प्रस्ताव को अमान्य कर दिया।

इस प्रस्ताव में बागी नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने खुद को शिवसेना का विधायक दल का नेता और भरत गोगावले को चीफ व्हिप के रूप में मान्यता देने की मांग की थी।

झिजवल ने शिवसेना विधायक अजय चौधरी को विधायक दल के नेता तथा सुनील प्रभु को चीफ व्हिप के रूप में मान्यता दी है।

इसी बीच शिवसेना ने आज फिर शिंदे समूह के और पांच विधायकों पर कार्रवाई करने के लिए याचिका दाखिल की है। इस तरह शिवसेना अब तक शिंदे समूह के 17 विधायकों पर कार्रवाई की मांग कर चुकी है।

12 विधायकों पर कार्रवाई करने की याचिका दी

नरहरि झिजवल (Narahari Jhijwal) ने शिवसेना की ओर से दाखिल 17 विधायकों पर कार्रवाई करने संबंधी याचिका की सुनवाई का आदेश विधानमंडल सचिव को भेज दिया है। इसके तहत इन सभी 17 विधायकों की सुनवाई आनलाइन माध्यम से की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि शिवसेना सांसद अरविंद सावंत (Arvind Sawant) ने गुरुवार को विधानसभा उपाध्यक्ष के पास बागी विधायक एकनाथ शिंदे सहित 12 विधायकों पर कार्रवाई करने की याचिका दी थी।

इसके बाद एकनाथ शिंदे ने 37 शिवसेना विधायकों के समर्थन के पत्र के आधार पर उन्हें शिवसेना विधायक दल का नेता तथा विधायक भरत गोगावले को चीफ व्हिप के रूप में मान्यता देने की मांग की थी।

झिजवल ने दो दिन पहले ही अजय चौधरी को शिवसेना विधायक दल का नेता तथा सुनील प्रभु (Sunil Prabhu) को चीफ व्हिप के रूप में अनुमति दी थी।

spot_img

Latest articles

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

निकाय चुनाव के कारण बदली कार्य व्यवस्था, शनिवार को खुले रहेंगे सचिवालय कार्यालय

Changed Work Arrangements Due to Body Elections: रांची से एक अहम प्रशासनिक निर्णय सामने...

खबरें और भी हैं...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...