Latest Newsझारखंड12 जुलाई तक रांची हिंसा मामले में सरकार को प्रस्तुत करना है...

12 जुलाई तक रांची हिंसा मामले में सरकार को प्रस्तुत करना है स्टेटस रिपोर्ट,हाईकोर्ट ने..

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: बुधवार को झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) ने राज्य सरकार को रांची (Ranchi) में 10 जून 2022 को हुई हिंसा के मामले पर स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र (Chief Justice Sanjay Kumar Mishra) की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले में हस्तक्षेपकर्ता और प्रार्थी द्वारा उठाए गए सवालों पर जवाब दाखिल करने को कहा है।

घटना में मृतक दो युवकों के पिता की ओर से हस्तक्षेप याचिका दाखिल की गई है।

आज की सुनवाई वर्चुअल मोड (Virtual Mode) में हुई। अगली सुनवाई 12 जुलाई को होगी।

निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराने की मांग

हस्तक्षेपकर्ता की ओर से अधिवक्ता मुख्तार खान ने कोर्ट से आग्रह किया कि मामले की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए।

इस मामले में पुलिस ने ही भीड़ पर गोली चलाई थी, जिससे दो युवकों की मृत्यु हुई थी।

इसलिए पुलिस की जांच निष्पक्ष नहीं हो सकती है। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता राजीव कुमार ने पैरवी की।

जनहित याचिका में इनको बनाया गया है प्रतिवादी

गौरतलब है कि रांची हिंसा मामले (Ranchi Violence Case) में दायर पंकज कुमार यादव की जनहित याचिका में हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के महासचिव यास्मीन फारूकी समेत रांची उपायुक्त , एसएसपी, मुख्य सचिव, एनआईए, ईडी को प्रतिवादी बनाया है।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...