दुल्हे ने की दुल्हन के वर्जिनिटी टेस्ट की मांग, लौट गई बारात

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मोतिहारी: बिहार के मोतीहारी (Motihari) जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में शादी के दौरान एक अजीब बात पर विवाद होने का मामला (Marriage Dispute Case) सामने आया है।

मामला शादी की रस्म पूरी होने के ठीक बाद विदाई के समय हुई। विवाद की शुरूआत दूल्हे की अजीब मांग रखने के बाद शुरू हुई।

दरअसल दुल्हे ने नई नवेली दुल्हन के सामने वर्जिनिटी टेस्ट (Motihari Bride Virginity Test) की मांग रख दी। जिसे सुनते ही सभी हैरान हो गये और हंगामा शुरू हो गया।

वही इस विवाद के बाद दुल्हन पक्ष (Bridal Party) के लोगों ने पूरे बाराती को बंधक बना लिया। जिसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पहले बंधक बने लोगो को छुड़ाया। इस वाकया के बाद बिना दुल्हन के दूल्हा पक्ष के लोगों को घर लौटना पड़ा।

Motihari Bride Virginity Test

 

लड़की को ससुराल मे ठीक से रखने का लिखित गारंटी की मांग

मामला तुरकौलिया थाना के चरगाहा गांव की है।जहां के निवासी गुदरी बैठा अपनी बेटी की शादी (Marrige) बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र स्थित अहवर शेख गांव में तय की थी।

तय तिथि के अनुसार बारात पहुंची और जयमाला के साथ शादी की सभी रस्म भी पूरी कर ली गई,लेकिन वर्जिनिटी टेस्ट (VirginityTest) की डिमांड ने शादी जैसे पवित्र रिश्ते पर पानी फेर दिया

Motihari Bride Virginity Test

दुल्हा पक्ष के लोगो ने बताया कि शादी के दौरान दुल्हे पर शराब पीने का आरोप लगाकर मेडिकल जांच (Medical) कराने के लिए धक्का मुक्की किया गया।साथ ही लड़की को ससुराल मे ठीक से रखने का लिखित गारंटी की मांग की जा रही थी।

Share This Article