Homeझारखंडदुनिया में covid-19 मामलों की संख्या 5.2 करोड़ से अधिक हुई: जॉन्स...

दुनिया में covid-19 मामलों की संख्या 5.2 करोड़ से अधिक हुई: जॉन्स हॉपकिंस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

वाशिंगटन: जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार अब दुनिया में कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 5.2 करोड़ और मौतों की संख्या 13 लाख के करीब हो चुकी है।

यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक कुल मामले 52,048,827 और मृत्यु संख्या 12,82,796 दर्ज हो चुकी है।

दुनिया में अमेरिका कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, यहां मामलों की संख्या 1 करोड़ पार करके 1,03,97,400 और मौतों की संख्या 2,41,619 हो चुकी है। 86,83,916 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है। यहां अब तक 1,28,121 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं ब्राजील 57,47,660 मामलों के साथ तीसरे नंबर पर है। लेकिन मौतों के मामले में ब्राजील दुनिया में दूसरे नंबर पर है, यहां कोरोना के कारण 1,63,368 लोगों की मैात हो चुकी है।

एक लाख से अधिक मामलों वाले देश फ्रांस (19,14,722), रूस (18,22,345), स्पेन (14,17,709), अर्जेंटीना (12,73,356), यूके (12,60,198) और कोलंबिया (11,65,326) हैं।

वहीं 20 हजार से अधिक की मौतों वाले देश मेक्सिको (95,842), यूके (50,457), इटली (42,953), फ्रांस (42,599), स्पेन (40,105), ईरान (39,664), पेरू (34,992), अर्जेंटीना (34,531), कोलंबिया (33,312) और रूस (31,326) हैं।

spot_img

Latest articles

साधारण वर्ग के छात्रों को बड़ी सौगात, 9वीं से 12वीं की छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी

Increase in Scholarship : झारखंड सरकार अब सामान्य वर्ग के 9वीं से 12वीं में...

इटकी में 75 वर्षीय महिला को डायन बताकर धमकाया

Woman Threatened by Being Branded a Witch : इटकी थाना क्षेत्र के विंधानी गांव...

गोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 25 की मौत, झारखंड के तीन युवक भी हादसे के शिकार

Massive Fire at Goa Nightclub: गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार देर रात एक...

छापेमारी में खतरा बढ़ा: झारखंड उत्पाद विभाग में कर्मचारियों की भारी कमी

Jharkhand Excise Department faces severe staff Shortage: झारखंड के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग...

खबरें और भी हैं...