Homeझारखंडझारखंड में सड़क निर्माण की रफ्तार, 2020-21 से 2024-25 तक बड़ी कामयाबी

झारखंड में सड़क निर्माण की रफ्तार, 2020-21 से 2024-25 तक बड़ी कामयाबी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Road construction in Jharkhand: झारखंड में सड़क निर्माण ने वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक जबरदस्त उछाल लिया है।हेमंत सोरेन सरकार ने पिछले एक साल में रोजाना 5.69 किलोमीटर की रफ्तार से 2080 किलोमीटर सड़कें बनाईं।

नई सड़कें, चौड़ीकरण, मजबूतीकरण, ग्रामीण सड़कों का अपग्रेड, राइडिंग क्वालिटी में सुधार, पुनर्निर्माण और पुल निर्माण शामिल हैं। कुल 43 सड़क प्रोजेक्ट्स पर गाड़ियां दौड़ने लगी हैं।

चालू वित्त वर्ष 2025-26 में सड़क नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए 5900 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने बताया कि CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर गांव-शहर की कनेक्टिविटी को टॉप प्रायोरिटी दी जा रही है।

हाई क्वालिटी सड़कें, फ्यूचर रेडी इंफ्रा

झारखंड अब हाई-स्पीड कॉरिडोर, एक्सेस कंट्रोल रोड्स और फ्लाईओवर्स के साथ पड़ोसी राज्यों से तेज कनेक्टिविटी की ओर बढ़ रहा है। सरकार ने शहरी और ग्रामीण इंफ्रा को बूस्ट करने के लिए कई मेगा प्रोजेक्ट्स पूरे किए।

रांची में सिरमटोली-मेकॉन के बीच 2.34 KM लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर तैयार है, जो ट्रैफिक को स्मूथ करने के साथ मध्यवर्ती इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी देगा। बिरसा चौक से धुर्वा तक 4.10 KM स्मार्ट रोड ने रांची को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

धनबाद की नई पहचान, 8-लेन रोड का कमाल

धनबाद में कक्को-विनोद बिहारी चौक-गोल बिल्डिंमालग से मेम्को मोड़ तक 20 KM की 8-लेन सड़क बनकर तैयार है। सर्विस लेन, साइकिल ट्रैक और सौंदर्यीकरण के साथ यह प्रोजेक्ट यातायात को आसान बनाने के साथ पर्यावरण फ्रेंडली भी है।

दुमका में ऐतिहासिक ब्रिज

दुमका के मयूराक्षी नदी पर 2340 मीटर लंबा हाई-लेवल ब्रिज बनाया गया है, जो मुराबहाल (एयरपोर्ट रोड) को मक्रामपुर (सिंगरी-हर्क्को रोड) से जोड़ता है। इससे दो जिलों की दूरी कम हुई और ट्रैवल टाइम में भी कमी आई।

ग्रामीण इलाकों में 500 किलोमीटर से ज्यादा सड़कें बनीं

  • गढ़वा: बिलासपुर-धुर्की (31.60 KM)
  • खूंटी: अरकी-बिरबांकी-बंडगांव (30.78 KM)
  • देवघर: करों-कर्माटांड (30.15 KM), सरठ-चित्रा रोड (27.50 KM)
  • गुमला: सिसई-घाघरा रोड (28.03 KM)
  • हजारीबाग: चुरूचू-हत्यारी मोड़ (30.03 KM)
  • गिरिडीह: खतगडीहा-लाटकी-चत्रो (34.80 KM)
  • साहेबगंज: सिमरा-बोरियाजोर (22.82 KM), बारहेट-बरहरवा (21.00 KM)
  • दुमका: गोड्डा-रामगढ़-गुहियाजोरी (30.67 KM), नोनीहाथ-बसुकिनाथ-कैराबनी (28.59 KM)

इन सड़कों ने गांवों को बाजार, स्कूल और अस्पतालों से जोड़ा, जिससे आर्थिक और सामाजिक तरक्की को रफ्तार मिली।

झारखंड का रोड डेंसिटी स्टेटस

झारखंड में प्रति 1000 वर्ग किलोमीटर में सड़क घनत्व 169 से बढ़कर 186.69 KM (राजकीय राजमार्ग, मुख्य जिला पथ) हो गया है। राष्ट्रीय उच्च पथ की लंबाई 3500 KM (43.92 km/1000 वर्ग KM) है।

हालांकि, राजकीय और जिला पथों का घनत्व राष्ट्रीय औसत (520 KM/1000 वर्ग KM) से कम है। राज्य में इन श्रेणियों की सड़कों की कुल लंबाई 14,879 KM है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 16,46,558 KM से ज्यादा है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...