रांची में पदस्थापित जवान के घर हुई चोरी, लाखों के जेवरात व नगदी उड़ा ले गए चोर

Digital News
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना (Bagbera Police Station) क्षेत्र के रॉयल कॉलोनी (Royal Colony) में रहने वाले पुलिस (Police) के जवान अभिषेक तिवारी (Abhishek Tiwari) के आवास का ग्रिल काटकर चोरों ने कल सोमवार की देर रात लाखों रुपये की जेवर और साथ में नकदी की चोरी कर ली।

जब आज सुबह परिवार के लोग उठे तब जाकर उन्हें घटना की जानकारी हुई। परिवार वालों ने देखा कि ग्रिल कटा हुआ है और अलमारी का लॉक (Lock) भी टूटा हुआ है। इसके बाद पूरी घटना की जानकारी बागबेड़ा थाने पर जाकर दी।

रांची में पदस्थापित है जवान अभिषेक तिवारी

जवान अभिषेक तिवारी रांची में पदस्थापित (Deputed) हैं। घटना के वक्त उनके अलावा परिवार (Family) के सभी सदस्य घर पर ही थे।

घटना के बारे में अभिषेक के भाई अमित तिवारी और बेबी देवी ने बताया कि सुबह जागने पर देखा कि घर के सामान बिखरे हुये हैं। जिसके बाद उन्हें चोरी होने की आशंका हुई।

क्या-क्या हुई चोरी?

चोरों ने घटना में नकद 30 हजार रुपये, सोने की 6 पीस अंगूठी, सोने का हार 2 पीस, सोने की चेन 1 पीस, मांगटीका 1 पीस, नथिया 1 पीस, झुमका व अन्य सामानों चोरी कर फरार हो गए।

घटना की जानकारी पाकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही आस-पास में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

Share This Article