Homeझारखंडकल से दो दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश की...

कल से दो दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश की आशंका, वज्रपात का येलो अलर्ट जारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Rain In Jharkhand: अच्छी सहित पूरे झारखंड का मौसम (Jharkhand weather) पिछले 24 घंटे में नॉर्मल रहा।

मौसम सूखा रहा है। इस दौरान सबसे अधिक 38.2℃ तापमान देवघर में रहा जबकि सबसे कम 23.8℃ तापमान रांची का रहा है।

मौसम केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में 22 सितंबर को कहीं कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा का अनुमान लगाया है। 23 और 24 सितंबर को राज्य के कुछ इलाकों में बारिश के साथ साथ वज्रपात का Yellow alert जारी किया है।

रांची मौसम विभाग से दिल्ली जानकारी के मुताबिक, 01 जून 2024 से 21 जून 2024 तक राज्य में मानसूनी वर्षा (Monsoon rain) ओवरऑल सामान्य से सिर्फ 03% कम हुई है, जो नॉर्मल रेंज में है।

गढ़वा में अभी तक 1083.5MM वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षापात से 26% अधिक है। लातेहार में 1175 MM वर्षा अभी तक हो चुकी है जो सामान्य से 22% अधिक है। इसी तरह धनबाद में 01 जून से 21 सितंबर तक 1318 MM वर्षा हुई है जो सामान्य से 34% अधिक है।

राज्य के अन्य 16 जिलों में मानसूनी वर्षा नॉर्मल रेंज में

कुल मिलाकर देखा जाए तो राज्य के जिन 05 जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई है। उसमें सबसे खराब स्थिति पाकुड़ जिले की है जहां अभी तक महज 538.1 MM वर्षा हुई है।

यह सामान्य से 50% कम है। इसी तरह देवघर में अभी तक 656.5 MM वर्षा हुई है। यह सामान्य वर्षापात से 27% कम है।

चतरा महज 645.6MM वर्षा हुई है जो सामान्य से 27% कम है। साहिबगंज जिले में 802.9MM वर्षा हुई है, जो सामान्य से 24 % कम है।

गुमला जिले में अभी तक 801.7MM वर्षा हुई है। यह सामान्य से 20% कम है। राज्य के अन्य 16 जिलों में मानसूनी वर्षा (Monsoon Rain) नॉर्मल रेंज में है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...