झारखंड के 22 जिले में कोरोना के एक भी मरीज नहीं

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड (Jharkhand) के 22 जिले कोरोना (Corona) मुक्त हो गए है। जबकि राज्य के दो जिले रांची में छह और पूर्वी सिंहभूम (Jamshedpur) में एक मरीज एक्टिव (active) है।

स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को बताया कि 24 घंटों में कोरोना के दो मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि राज्य में कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला है।

झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट और  मृत्यु दर

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख 42 हजार 567 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। चार लाख 37 हजार 229 मरीज ठीक हुए हैं।

हालांकि पांच हजार 331 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट (Recovery Rate) 98.79 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।

Share This Article