Homeझारखंडराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड आगमन के कार्यक्रम में हुआ बड़ा बदलाव,...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड आगमन के कार्यक्रम में हुआ बड़ा बदलाव, यहां जाना हुआ कैंसल!

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) झारखंड आने वाली थी लेकिन उनका झारखंड आगमन का कार्यक्रम (Jharkhand Arrival Programme) बदल गया है।

राष्ट्रपति का देवघर (Deoghar) जाने और मुख्य समारोह मोरहाबादी (Morhabadi) जाने का कार्यक्रम कैंसल कर दिया गया है। वह केवल बिरसा मुंडा (Birsa Munda) के गांव उलिहातू ही जाएंगी।

झारखंड और मध्यप्रदेश यात्रा के लिए कार्यक्रम जारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की झारखंड और मध्यप्रदेश यात्रा (Madhya Pradesh Travel) के लिए जो कार्यक्रम जारी किया गया है, उसमें बताया गया है कि सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन से रवाना होंगी और शाम 5 बजकर 25 मिनट पर वह मध्यप्रदेश (MP) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में राजभवन पहुंचेंगी।

कार्यक्रम के मुताबिक, पालम एयरपोर्ट से महामहिम भारतीय वायुसेना के विमान से झारखंड के लिए उड़ान भरेंगी। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गार्ड ऑफ ऑनर (Guard of Honour) दिया जायेगा।

यहां से भारतीय वायुसेना के MI-17 हेलीकॉप्टर से वह खूंटी जायेंगी। खूंटी के उलिहातू गांव में भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर जायेंगी और महान स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि देंगी।

कार्यक्रम में हुए संशोधन से राजनीतिक हलकों में चर्चा का बाजार गर्म हो गया

मिल रही जानकारी के अनुसार जल्द ही राष्ट्रपति भवन (President’s House) से राष्ट्रपति के झारखंड दौरे को लेकर कार्यक्रम जारी हो सकता है।

कार्यक्रम जारी होने के बाद ही ये स्पष्ट हो पाएगा कि वह उलिहातू जाएंगी या नही। राष्ट्रपति के कार्यक्रम में हुए संशोधन से राजनीतिक हलकों में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।

मालूम हो कि झारखंड सरकार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया था।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...