Latest NewsझारखंडPM नरेन्द्र मोदी के दौरे को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में रहेगा बदलाव

PM नरेन्द्र मोदी के दौरे को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में रहेगा बदलाव

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

देवघर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) मंगलवार को देवघर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री यहां देवघर एयरपोर्ट के अलावा हजारों करोड़ की योजनाओं की सौगात झारखंड को देंगे।

उनके कार्यक्रम के मद्देनजर देवघर जिला प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने की भी योजना बना ली है।

देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री (DC Manjunath Bhajantri) ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर 12 जुलाई को वाहनों के वैकल्पिक रूट लाइन के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

ऐसे में देवघर आगमन के अवसर पर इस दिन देवघर शहरी क्षेत्र (जसीडीह नगर, कुण्डा, मोहनपुर, रिखिया थाना) में व्यवसायिक वाहनों, भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रातः छह बजे से शाम सात बजे तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

यात्री वाहनों के लिए भी अलग व्यवस्था की गयी है। यात्री वाहनों के लिए निर्धारित पथों पर वैकल्पिक रूट निर्धारित (Alternate Route Set) किया गया है।

ये होगा वैकल्पिक रूट

– जसीडीह की ओर से आने वाले यात्री वाहन बेलाबगान दुर्गाबाड़ी होते हुए सत्संग रेलवे ओवर ब्रिज होकर शंख मोड़-कोरियासा-कुण्डा मोड़-बैजनाथपुर होकर बस स्टैंड जाएंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाली यात्री वाहन बैजनाथपुर से रांगा मोड़ की ओर जाएंगे।

– देवीपुर की तरफ से आने वाले यात्री वाहन रोहिनी से आते हुए कोरियासा-कुण्डा मोड़-बैजनाथपुर होकर बस स्टैंड जाएंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले यात्री वाहन बैजनाथपुर से रांगा मोड़ पहुंचेंगे।

– मधुपुर, सारठ एवं सारवां की तरफ से आने वाली यात्री वाहन कुण्डा मोड़-बैजनाथपुर होकर बस स्टैंड जाएंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले यात्री वाहन बैजनाथपुर से रांगा मोड़ जाएंगे।

– दुमका और गोड्डा की तरफ से आने वाली यात्री वाहन बैजनाथपुर (Baijnathpur) होकर बस स्टैंड पहुंचेंगे।

spot_img

Latest articles

एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट मामले में दोषी युवक को हाईकोर्ट से जमानत

रांची : रांची से एक अहम कानूनी खबर सामने आई है। झारखंड हाईकोर्ट ने...

ईडी का दूसरा समन भी अनदेखा, धन शोधन केस में फिर पेश नहीं हुई टीना अंबानी

नई दिल्ली : रिलायंस ग्रुप' के अध्यक्ष अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी प्रवर्तन...

सहकारिता मंत्रियों के साथ मंथन बैठक में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह

गांधीनगर: गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को देश के सभी राज्यों और सहकारिता मंत्रियों के...

आदित्यपुर में प्रबुद्ध लोगों की बैठक में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मंगलवार को नगर निकाय चुनाव को लेकर...

खबरें और भी हैं...