फिर झारखंड में होगी बारिश की बौछार, 27 सितंबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Yellow alert for heavy rain issued: आगामी 27 सितंबर तक झारखंड के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है। इसको लेकर भारतीय मौसम विभाग रांची केंद्र ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

इस दौरान झारखंड उत्तर-पूर्वी हिस्सों के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोडडा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज सहित अन्य इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

आज वज्रपात की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज मेद्य गर्जन के साथ वज्रपात होने की भारी संभावना है। वहीं 25 को कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ बारिश होगी। 26 और 27 सितंबर को उत्तर-पूर्वी इलाके भारी बारिश की चपेट में रहेंगी।

बताते चलें सोमवार को रांची में देर शाम हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। इस अवधि में राज्य में मानसून की गतिविधियां कमजोर रहीं। सबसे अधिक बारिश 6.0 मिलीमीटर का आंकड़ा बानो-सिमडेगा में दर्ज किया गया।

सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे अधिक उच्चतम तापमान में 38 डिग्री सेल्सियस गोडडा में दर्ज किया गया।

Share This Article