Homeझारखंडझारखंड में DC-SDM स्तर के अधिकारियों की होगी ट्रांसफर-पोस्टिंग, कार्मिक ने इस...

झारखंड में DC-SDM स्तर के अधिकारियों की होगी ट्रांसफर-पोस्टिंग, कार्मिक ने इस बैच का मांगा ब्योरा…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड में DC और SDM स्तर के अधिकारियों के तबादले (Transfers) की योजना बन रही है।

खासकर 2008 से 15 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service) के अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग (Transfer Posting) होगी। कार्मिक सचिव प्रवीण टोप्पो ने राज्य के उक्त बैच के अधिकारियों का ब्योरा मांगा है।

इसी लिस्ट के आधार पर होगी ट्रांसफर पोस्टिंग

इनके बारे में यह जानकारी देनी है कि ये अधिकारी किन जिलों में किस पद पर कब से पदस्थापित हैं। यह समझा जा रहा है कि इसी लिस्ट के आधार पर जिला स्तर पर ट्रांसफर-पोस्टिंग (Transfer Posting) होगी।

कई जिलों के DC-SDO बदले जाएंगे। इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा के वैसे अधिकारी भी हैं, जो हाल में झारखंड प्रशासनिक सेवा (Jharkhand Administrative Service) से IAS बने हैं। इन्हें विशेष सचिव रैंक में प्रमोट कर डीसी बनाया जाना है।

चार प्रमंडलों में हो सकती है अधिकारियों की पोस्ट

इसी तरह राज्य के प्रमंडल कार्यालय में भी प्रमंडलीय आयुक्त की भी पोस्टिंग की जाएगी। झारखंड में संथालपरगना, दुमका, कोल्हान चाइबासा, दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल रांची, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग व मेदिननगर प्रमंडल हैं।

इन प्रमंडल में फिलहाल दो प्रमंडल रांची और मेदिनीनगर प्रमंडल में प्रमंडलीय आयुक्त का पद रिक्त है। हजारीबाग व दुमका प्रमंडल (Hazaribagh and Dumka Divisions) के आयुक्त लंबी छुट्टी पर हैं।

ऐसे में फिलहाल चार प्रमंडलों में अधिकारियों की पोस्टिंग (Posting) की जा सकती है। बता दें कि अभी सिर्फ एक प्रमंडल चाइबासा में ही मनोज कुमार आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...