रांची से चलने वाली ये दो ट्रेन विकास कार्य के कारण रहेंगी प्रभावित

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Train Canceled: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य को लेकर रोलिंग ब्लॉक (Rolling Block) लिया जाएगा।

रांची रेल मंडल से शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान रांची से परिचालित ट्रेनें प्रभावित (Trains Affected) रहेंगी।

ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर -हटिया एक्सप्रेस 30 सितंबर और 5 अक्टूबर को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल- पुरुलिया- कोटशिला – मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल -गुंडा बिहार- मुरी होकर चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर -हटिया- खड़गपुर एक्सप्रेस का एक, तीन और छह अक्टूबर को आद्रा स्टेशन पर – आंशिक समापन तथा आंशिक प्रारंभ – होगा। इन ट्रेनों का आद्रा – हटिया -आद्रा के बीच परिचालन रद्द (Train Canceled) रहेगा।

Share This Article