Latest NewsUncategorizedराम मंदिर को उड़ाने की धमकी, कहा- अयोध्या में मस्जिद फिर बनाएंगे

राम मंदिर को उड़ाने की धमकी, कहा- अयोध्या में मस्जिद फिर बनाएंगे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर (Ram Mandir) पर आतंकियों की नजर है। अंतरराष्ट्रीय जिहादी समूह ने अपनी पत्रिका गजवा-ए-हिंद के ताजा अंक में संकल्प लिया है कि अलकायदा राम मंदिर को तोड़कर उसकी जगह एक मस्जिद बनाएगा।

इसके अलावा जिहादी फीड की ओर से इस सप्ताह ऑनलाइन जारी पत्रिका (Online Release Magazine) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी जहर उगला है।

 

भारतीय मुसलमानों से जिहाद का समर्थन करने की अपील की

साथ ही साथ भारतीय मुसलमानों से जिहाद का समर्थन करने की अपील की गई है। जिस तरह बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) के ढाचे पर राम मंदिर बनाया जा रहा है उसे गिरा दिया जाएगा और मूर्तियों के स्थान पर अल्लाह के नाम पर बाबरी मस्जिद का निर्माण किया जाएगा।

ये सब बलिदान मांगता है।’ ऐसा मालूम हो रहा है कि पत्रिका के कंटेंट को भारतीय परिवेश से परिचित व्यक्ति की ओर से लिखा गया है।

अलकायदा ने भारतीय मुसलमानों को संबोधित करते हुए कहा गया है कि उन्हें “इस कारण भौतिक नुकसान से डरना नहीं चाहिए” क्योंकि वे पहले ही दशकों से जीवन और संपत्ति का नुकसान झेल चुके हैं।

अगर यह जान माल जिहाद के लिए इस्तेमाल होता तो इतना नुकसान न होता। आतंकी सगंठन ने जहर उगलते हुए भारतीय मुसलमानों के लिए धर्मनिरपेक्षता को “नर्क” बताया है और जोर देकर कहा कि हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के नारे “एक धोखा” हैं। उसने कहा ‘यह सब सिर्फ बातचीत नहीं है। बाबरी मस्जिद को 30 साल पहले गिरा दिया गया था।

राम मंदिर को उड़ाने की धमकी, कहा- अयोध्या में मस्जिद फिर बनाएंगे-Threatened to blow up Ram temple, said – will build mosque again in Ayodhya

अलकायदा ने कहा…

गुजरात के अहमदाबाद में 20 साल पहले गर्भवती महिलाओं (Pregnant women) को उनके बच्चों के साथ पेट काटकर जलाया गया और आज हर जगह बुलडोजर चल रहे हैं।

जामिया मिलिया (इस्लामिया) और अलीगढ़ से लेकर जामिया उस्मानिया (हैदराबाद उपनगर) व देवबंद (शहर) तक सभी के लिए हिंदू चाकू भाले और तलवारें तेज कर रहे हैं।

अलकायदा ने कहा ‘सभी हिंदुओं को लाठी चलाना सिखाया जा रहा है। हिंदू महिलाओं के मुंह से सब्जी काटने वाले चाकुओं से मुसलमानों के चेहरे और सिर काटने की बात सुनने को मिल रही है।

अल-कायदा एक जिहाद से लड़ने का इरादा रखता है ताकि पूरा भारतीय उपमहाद्वीप इस्लाम (Islam) की दुनिया का हिस्सा बन जाए और मूर्ति पूजा बंद हो जाए।’

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...