रांची पारस हॉस्पिटल में गोली लगने के बाद घायल तीन मरीजों को मिली नई जिंदगी

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: Paras Hospital Ranchi (पारस हॉस्पिटल रांची ) में 21 अक्टूबर को गोली लगने के बाद तीन घायलों को भर्ती कराया गया था। एक को छाती में, एक मरीज को काफ मसल में और एक मरीज को जांघ में गोली लगी थी।

जिन मरीजों को पैर में गोली लगी थी, उनकी गोली तो निकल दिया गया लेकिन जिस मरीज के छाती में गोली लगी थी उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी।

डॉ मेजर रमेश दास और डॉ ओम प्रकाश (Dr. Major Ramesh Das and Dr. Om Prakash) ने पाया कि गोली लंग्स को पार करते हुए बाहर निकल गई है। इसके बाद उन्होंने मरीज का ICD किया।

तीन घायलों में दो मरीज को दो दिन के अंदर डिस्चार्ज दे दिया गया था

Pipe की मदद से खून बाहर निकाला गया, जिससे कि Expand The Lungs  किया जा सके। इसके बाद डॉक्टरों ने मरीज के छाती की सर्जरी की और लंग्स को रिपेयर किया गया।

तीन घायलों में दो मरीज को दो दिन के अंदर डिस्चार्ज (Discharge) दे दिया गया था। छाती में गोली लगने वाले मरीज को एक दिन पहले छुट्टी दे दी गई। अब सभी मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए है।

Share This Article