रांची में कार के धक्के से तीन जैन साध्वी घायल

News Post
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

3 Jain nuns injured in car accident in Ranchiझारखंड की राजधानी रांची के BIT OP थाना क्षेत्र के विकास के पास रविवार, 20 अप्रैल, 2025 को शाम करीब 5:30 बजे एक कार ने जैन साध्वी माता दृढ़मति के ससंघ में शामिल तीन साध्वियों को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गईं। हादसे में एक साध्वी माता को गंभीर चोटें आईं, और उनका इलाज बूटी मोड़ स्थित महावीर भवन में चल रहा है।

अन्य दो साध्वी माताओं को हल्की चोटें आई हैं। साध्वी ससंघ चंद्रगिरि तीर्थ से शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखर (पारसनाथ) की पैदल यात्रा (विहार) पर था।

घटना उस समय हुई, जब साध्वी माता दृढ़मति का ससंघ रांची से पारसनाथ की ओर विहार कर रहा था। विकास के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने तीन साध्वी माताओं को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक साध्वी छिटककर सड़क किनारे गिर गईं, जबकि दो अन्य साध्वियां सड़क पर गिरकर जख्मी हो गईं।

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल साध्वियों को उठाकर सड़क किनारे सुरक्षित किया और श्री दिगंबर जैन समाज के पदाधिकारियों को सूचना दी।
गंभीर रूप से घायल साध्वी को प्राथमिक उपचार के बाद बूटी मोड़ के महावीर भवन ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। अन्य दो साध्वियों को हल्की चोटें आई हैं, और उनका इलाज भी महावीर भवन में चल रहा है।

Share This Article