291 सीटों पर TMC का मास्टरस्ट्रोक! भवानीपुर से मैदान में उतरीं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए TMC ने 291 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, ममता बनर्जी भवानीपुर से लड़ेंगी, 226 से ज्यादा सीट जीतने का दावा, सियासी सरगर्मी तेज।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ किया कि TMC राज्य की 294 में से 291 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कोलकाता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने बताया कि दार्जिलिंग पहाड़ियों की बाकी तीन सीटों पर अनित थापा के नेतृत्व वाला भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (BGPM) चुनाव मैदान में उतरेगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वह खुद भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगी।

उम्मीदवारों की घोषणा के दौरान ममता बनर्जी के साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी भी मौजूद थे। ममता ने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी 2026 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर मजबूत जीत दर्ज करेगी। उन्होंने दावा किया, “हम 226 से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में वापसी करेंगे।” इस दौरान ममता बनर्जी ने उन नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी संदेश दिया, जिन्हें इस बार टिकट नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी लोगों को संगठन में उचित जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि पार्टी और मजबूत बन सके।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।