Latest NewsUncategorizedTMC ने शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ विदेश मंत्रालय में की शिकायत

TMC ने शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ विदेश मंत्रालय में की शिकायत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कोलकाता: वरिष्ठ BJP विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी (Shubhendu Adhikari) के खिलाफ पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (Ruling party Trinamool Congress) ने केंद्रीय विदेश मंत्रालय में शिकायत दर्ज करवाई है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे (Ranil Wickramasinghe) के बीच हुई बातचीत को अतिरंजित कर पेश करने के आरोप में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

राज्यसभा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर उनके बयान को सेंसर करने की मांग की है।

दरअसल, गत बुधवार को दुबई एयरपोर्ट पर ममता की भेंट श्रीलंका के राष्ट्रपति से हुई थी। तब उन्होंने पूछा था कि क्या आप भारत में विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व कर रही हैं। इस पर ममता ने कहा था- Oh My God।

इधर, शुभेंदु ने दोनों के इस बातचीत को अपने तरीके से Twitter पर लिखा। उन्होंने लिखा, विक्रम सिंघे ने ममता से पूछा है कि क्या अपने राज्य को आप वित्तीय संकट की ओर ले जाने का नेतृत्व कर रही हैं? ठीक वैसे ही जैसे श्रीलंका आज वित्तीय संकट से जूझ रहा है।

ब्रायन ने कहा…

इसके जवाब में ममता ने कहा है कि आप यदि मुझे दिशा निर्देश दें तो मैं बाजार से और अधिक उधार ले सकती हूं। मैं आपको बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (Bengal Global Business Summit) का आमंत्रण देती हूं।

तृणमूल का कहना है कि एक मित्र राष्ट्र के शीर्ष नेता के बयान को इस तरह से विकृत करके सोशल मीडिया पर लिखने से दोनों देशों के बीच सम्बन्ध खराब होने की संभावना है।

ब्रायन (Brian) ने कहा है कि घरेलू राजनीति में कभी भी विदेशी राष्ट्रीय अध्यक्षों को नहीं घसीटा जाना चाहिए। उन्होंने तुरंत इस बयान को हटाने की मांग की है।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...