Latest Newsझारखंडझारखंड के बच्चों को सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य देना है: हेमंत सोरेन

झारखंड के बच्चों को सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य देना है: हेमंत सोरेन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: बाल श्रम उन्मूलन के लिए कार्य कर रहे नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पहल से पश्चिमी सिंहभूम की छह वर्षीय आदिवासी बच्ची को मानव तस्करी का शिकार होने से बचाने की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री से श्री सत्यार्थी की शनिवार को दूरभाष पर बातचीत हुई।

उन्होंने झारखण्ड को देश का पहला बाल मित्र राज्य बनाने का अनुरोध किया।

सोरेन ने कहा कि वर्षों से झारखण्ड को बाल तस्करी जैसे अभिशाप का सामना करना पड़ा है।

झारखण्ड के बच्चों को सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करना सरकार का लक्ष्य है।

व्यवस्था सुदृढ़ कर सरकार इस अभिशाप पर पूर्ण विराम लगाने की पूरी कोशिश कर रही है।

बच्चों के लिए एक सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा।

उल्लेखनीय है कि पश्चिमी सिंहभूम स्थित मनोहरपुर कुंडुसाईं गांव निवासी छह वर्षीय आदिवासी बच्ची को उस समय सुरक्षित बचा लिया गया, जब मानव तस्कर उसे काम कराने कहीं लेकर जा रहा था।

मुख्यमंत्री ने पूर्व में ही मानव तस्करी के खिलाफ अभियान चलाने का निदेश दिया था, जिसके तहत बच्ची को मुक्त कराया गया।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...