Homeझारखंडभारत में कोविड के कुल मामले 99,32,547 तक पहुंचे

भारत में कोविड के कुल मामले 99,32,547 तक पहुंचे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 26,382 नए मामले सामने आए, जिसके बाद देश में कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 99,32,547 हो गई।

इसी दौरान देश में कोविड-19 से 387 और लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या 1,44,096 पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परियाण कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को ये आंकड़े जारी किए।

अभी तक देश में 94,56,449 मरीज ठीक हो चुके हैं जिसमें पिछले 24 घंटों में 33,813 मरीज शामिल हैं।

देश में फिलहाल 3,32,002 मरीज सक्रिय रूप से संक्रमित हैं। रिकवरी रेट 95.21 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.45 फीसदी है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, देश में एक दिन में 10,85,625 नमूनों की जांच की गई, जिसके बाद कुल नमूनों की जांच की संख्या 15,66,46,280 हो गई।

सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में अब तक कोरोनावायरस के 18,86,807 मामले दर्ज हो चुके हैं।

देश में कुल मामलों में से 72 फीसदी 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं जिनमें केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और हरियाणा शामिल है।

spot_img

Latest articles

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

खबरें और भी हैं...